सरूरपुर थाने के नये थानाध्यक्ष राजेश भारती ही होंगे। एसएसपी ने सस्पेंड किये गए थानाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ के बदले में नये इंस्पेक्टर के रूप में राजेश भारती की तैनाती कर दी है। इससे पूर्व राजेश भारती पल्लवपुरम थाने के इंस्पेक्टर रहे थे। हालांकि तैनाती होने के कई दिन बाद भी राजेश भारती ने अभी तक भी चार्ज नही लिया है। हालांकि इसे लेकर कई दिनों से नये थाना प्रभारी के रूप में चली आ रही अटकलें खत्म हो गई हैं। अब राजेश भारती के रूप में पिछले छह दिनों से खाली चल रहे थाने को नया इंचार्ज मिल गया है, जिनके एक दो दिनों में चार्ज लेने की चर्चा है। जिसके बाद उनके सामने क्षेत्र में पेंडिंग पड़े कई हत्याओं का खुलासा करने की चुनौती होगी। इसके साथ साथ लूट हत्या जैसे बड़े अपराधों पर भी लगाम कसनी होगी। सरूरपुर के थानाध्यक्ष के रूप में फिलहाल कांटों का ताज उनके सामने होगा।
Translate Language
Thursday, 16 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment