कमिश्नरी स्थित चौ. चरण सिंह पार्क में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले जाट समाज के लोगों ने शांतिपूर्वक तरीके से धरना शुरू कर दिया है। यह धरना तीन जिलों में आरंभ हुआ है। धरने-प्रदर्शन में केन्द्र सरकार से जाट समाज के लोगों के लिए आरक्षण के साथ-साथ हरियाणा में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को जेल से मुक्त कराने की मांग भी की गई है।
केन्द्र में जाट आरक्षण की मांग को लेकर तथा हरियाणा सरकार द्वारा जाटों पर किये गये अत्याचार के विरोध में मेरठ कमिश्नरी पर शनिवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले बडी संख्या में जाट समाज के लेागों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान धरने में विशेष रूप से समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने भाग लेते हुए जाट आंदोलन को तेज करने की बात कही। हरियाणा के जाटो द्वारा चलाये जा रहे जाट आरक्षण आंदोलन केा समर्थन देते हुए समिति के नेता मानवेन्द्र वर्मा ने कहा कि इस बार आरक्षण लिये बिना आंदोलन को समाप्त किया जायेगा। धरने को समिति के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सदर ने भी संबोधित किया।

0 comments:
Post a Comment