Latest News

Translate Language

Saturday, 11 June 2016

कैंट क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अवैध निर्माणों को देखकर मेजर जनरल हैरान

कैंट बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल मनमीत सिंह ने आज सीईओ राजीव श्रीवास्तव के साथ छावनी क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा इस दौरान क्षेत्र में अवैध निर्माण व अवैध कब्जों को देखकर वह काफी हैरान हुए। इस दौरान उन्होने सभी अवैध निर्माण की रिपोर्ट तलब की तथा उनपर कार्यवाही करने की बात को भी कहा।


 कैंट बोर्ड अधिकारियों के साथ मेजर जनरल जब सदर थाने वाली रोड पर पहुंचे तो वहां पर आधारशिला स्कूल के सामने बडे-बडे निर्माण कार्य को देखकर वह हैरान हो गये। उन्होने सीईओ से इस संबध में जानकारी ली तथा उनके खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही। इस दौरान सीईई अनुज चैधरी आदि के साथ कैंट बोर्ड के अन्य अधिकारी भी थे।


  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: कैंट क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अवैध निर्माणों को देखकर मेजर जनरल हैरान Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top