करन स्कूल के मैदान पर चल रहे समर चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए अंडर 10 (7 से 10 वर्ष) के फाइनल मुकाबले में नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने राधा गोविन्द क्रिकेट एकेडमी को छह रन से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली।
करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर बुधवार को सुबह शुरू हुए मुकाबले में राधा गोविन्द क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 175 रनों का स्कोर बनाया। नीलकंठ की ओर से अमरदीप ने 55 रन, युवराज ने 32 रन, जैद ने 30 रन, जबकि आर्यन ने 23 रन का योगदान दिया। राधा गोविन्द की टीम की ओर से उमंग, कैफ, लक्ष्य व रितिक सभी ने दो-दो विकेट झटके। 175 रन का पीछा करते हुए राधा गोविन्द क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 24 ओवर में 169 रन ही बना सकी। लक्ष्य ने 44 रन, तन्मय ने 38 रन, कैफ ने 30 रन, दिग्विजय ने 29 रन और देबू ने 20 रन का योगदान दिया।
संघर्षपूर्ण मुकाबले में नीलकंठ की टीम ने राधा गोविन्द की टीम को छह रन से हरा दिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अमेरिकन इंस्टीट्यूटे के एमडी डा. विक्रम लांबा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस अवसर पर नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी के कोच गौरव शर्मा, आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के कोच सुनित सिंह, राधा गोविन्द क्रिकेट एकेडमी के कोच मोहित शर्मा, सलमान खान, नवीन भारद्वाज व गौरव नागर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करन पब्लिक स्कूल के स्पोट्र्स इन्चार्ज सुशील त्यागी ने किया।

0 comments:
Post a Comment