एक अस्पताल में डीलीवरी होने के बाद महिला की मौत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने डाक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोडफ़ोड़ की। हंगामे की सूचना पर नौंचदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को बामुश्किल शांत किया। वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
आलमपुर निवासी पूनम पत्नी रोहताश का गुरूवार रात्रि में गढ़ रोड स्थित तुलसी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार पूनम की रात्रि में ही डीलीवरी हुई, जिसमें उसने एक लड़के को जन्म दिया। सुबह तक पूनम की हालत ठीक थी। आरोप है कि सुबह डाक्टरों ने पूनम को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके दो घंटे बाद ही पूनम की मौत हो गई। जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने अस्पताल के डाक्टरों पर गलत इंजेक्शन व इलाज में लापरवाही बरतने का का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। यहीं नहीं परिजनों ने अस्पताल में तोड़-फोड़ की। अस्पताल प्रबंधकों ने हंगामे की सूचना नौंचदी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना था कि डाक्टरों ने गलत इंजेक्शन लगाया है, जिस कारण महिला की मौत हुई है। उन्होंने डाक्टरों पर आरोप लगाते हुए नौंचदी थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
0 comments:
Post a Comment