Latest News

Translate Language

Friday, 17 June 2016

बसपा एमएलसी का जोरदार स्वागत

एमएलसी बनने के बाद पहली बार मेरठ आए बसपा नेता अतर सिंह राव का शुक्रवार को सैंकड़ों बसपाइयों ने नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया। उनका जुलूस शहर के कई स्थानों से होते हुए जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर कहा कि संगठन को मजबूत करो और जमीन से जुड़कर कार्य करोंगे, तभी मिशन 2017 को फतह किया जाएगा।


शुक्रवार को एमएलसी अतर सिंह राव पहली बार मेरठ आए। बसपा पूर्व विधायक योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव समेत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका परतापुर में नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया। उनके कारवां को परतापुर दीपक होटल से रिठानी, मोहकमपुर, मेट्रो प्लाजा, बेगमपुल व एनएएस रोड़ होते हुए अंबेडकर चौराहे पर ले जाया गया। उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद उनका कारवां जिला कार्यालय पहुंचा। रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

अतर सिंह राव बसपा पार्टी के पुराने दिग्गज नेता हैं। हाल ही में पार्टी ने उन्हें मुरादाबाद और बरेली मंडल का कोर्डिनेटर बनाया था। इसके बाद अब पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया है। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करेने पर बल दो। जनता के साथ जमीन से जुड़कर कार्य करने की सलाह दी। कहा कि तभी मिशन 2017 फतह किया जा सकता है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बसपा एमएलसी का जोरदार स्वागत Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top