खरखौदा थानाक्षेत्र के लालपुर गांव में भाजपा सांसद ने ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत विकास पर्व मनाने के लिए बीती रात को रोबिन गुर्जर के आवास पर रात्रि विश्राम किया। इस मौके पर एक बैठक भी की गई, जिसमें भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्याे पर चर्चा हुई।
बैठक में सभी वक्ताअें ने केंद्र में मोदी की सरकार द्वारा दो वर्ष में किये गये विकास कार्याे पर चर्चा हुई। जिसमें मोदी की सरकार की सराहना करते हुए संसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हमारी केंद की सरकार ने विदेश नीति, आर्थिक नीति के मामलों में दुनिया में अपनी धाक जमाई है। जिस देश को सपेरों का देश समझा जाता था। आज उस देश ने योग, विज्ञान, खेल व आर्थिक मामालों में सबसे ज्यादा अग्रणी रहने वाले देश व दुनिया बडी आशा के साथ देश की तरफ देख रही है। उन्होनें कहा कि केंद्र सरकार ने मेरठ व उसके आसपास विकास के लिए करीब 26 हजार करोड़ रूपये खर्च करने का कार्यक्रम बनाया है। जिसमें एक्सप्रेस हाईवे मेरठ-बदांयू हाइवे भी शामिल है।
भाजपा नेता सतवीर त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए कोई कसर नही छोड़ रही है। वहीं उन्होंने गौ हत्या व लगातार पशुओं की हो रही चोरी को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसे। कहा कि अगर पुलिस के पास रिपोर्ट लिखाने जाते हैं। तब बेलगाम थानेदार उनकी सुनने के बजाय उन्हें धमकाकर थाने से भगा देते हैं। जिससे साफ जाहिर है कि चोरों व गौहत्या वालों की प्रदेष की सरकार में अच्छी पकड है। जिस कारण पीड़ितों की सुनने के बजाय थाने से धमकाकर भगा देती है। इसलिए इसके खिलाफ धरना प्रर्दशन की आवश्यकता है। वहीं बैठक में सतपाल प्रधान, फिरेराम वर्मा, जितेंद्र वर्मा, नरेश गुर्जर, अश्वनी त्यागी, संजय त्यागी, भवंर सिंह तोमर आदि शामिल रहे।
0 comments:
Post a Comment