Latest News

Translate Language

Saturday, 18 June 2016

लापता युवक की बरामदगी के लिए पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन

टीपीनगर थाने खिलाफ शनिवार को दर्जनों महिलाएं पुलिस कार्यालय पर पहुंची। महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक युवक पिछले 12 दिनों से लापता है, लेकिन अभी तक पुलिस युवक की तलाश के लिए कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि पुलिस ने एक युवक को उठाकर रखा हुआ, जिसे गायब युवक के साथ देखा गया था। पुलिस कप्तान ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


टीपीनगर थानाक्षेत्र के मलियाना शक्तिनगर निवासी महिलाओं ने बताया कि जितेन्द्र का पुत्र 18 वर्षीय पुत्र निशांत 6 जून से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। महिलाओं ने बताया कि निशांत को क्षेत्र के चन्द्रेश नामक युवक के साथ देखा गया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चन्द्रेश को थाने में बैठाकर रखा हुआ है, लेकिन अभी तक पुलिस न तो युवक का कुछ पता लगा पाई है और ना ही चन्द्रेश के फोन की कॉल डिटेल निकाल पाई है। महिलाओं ने कप्तान से युवक की जल्द से जल्द बरामदगी और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कप्तान ने जांच-पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: लापता युवक की बरामदगी के लिए पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top