Latest News

Translate Language

Friday, 17 June 2016

कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने की आत्महत्या

थाना किठौर क्षेत्रान्तर्गत गांव भगवानपुर बांगर में कर्ज के बोझ तले दबकर किसान ने आत्महत्या कर ली थी। उक्त मामले में सपा श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शांत्वना दी। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा जो भी आर्थिक मद्द हो सकती है वह दिलवाई जाएगी।


गौरतलब है कि गांव भगवानपुर बांगर में विकास नाम के किसान ने आत्महत्या कर ली थी। बताते है कि किसान पर बैंक व सहकारी समिति का कर्ज था। जब किसान पर कर्ज नहीं दिया गया तो उस किसान ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में भाजपा नेताओं ने भी किसान की आवाज बनकर डीएम की कुर्सी पर ज्ञापन चस्पा कर दिया था। उक्त मामले में 15 भाजपाइयों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

अब उक्त मामले में श्रम एवम् सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर भगवानपुर बांगर गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को शांत्वना दी। साथ ही ग्रामीणों ने मंत्री से शोकाकुल परिवार की मद्द करने की बात कहीं। जिस पर मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जो भी मद्द सरकार द्वारा हो सकती है, वह कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह ग्रामीणों के साथ है। जहां भी उनकी मद्द की जरुरत पड़ेगी वह आ जाएगे। इस दौरान पूर्व प्रधान पदम सिंह, राज सिंह, नरेश, यशवीर आदि मौजूद रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने की आत्महत्या Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top