शहर को हिलाकर रख देने वाली लूट की ताबड़तोड़ घटनाओं में पुलिस खाली हाथ है। हालांकि पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों को चिन्हित किया हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दी गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। सूत्रों की माने तो सीसीटीवी फूटेज में नजर आ रहे लुटेरों को पहचान लिया गया है और पुलिस जल्द ही अरहन्त ज्वैलर्स के यहां लूट की घटना को वर्कआउट कर देगी। पेट्रोल पंप मालिक के साथ हुई लूट में पुलिस खाली हाथ है।
घटना के खुलासे को लेकर व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह हंगामा किया। गोली लगने से घायल ड्राइवर की हालत गंभीर बनी है। केस में आलाधिकारियों ने क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया है। पुलिस ने नए और पुराने गैंगों का रिकार्ड खंगाल रही हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने अरहंत ज्वैलर्स के मालिक व एकाउंटेंट को बंधक बनाकर हथियारों के बल पर लाखों की लूट को अंजाम दिया था। जिसकों लेकर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया था, लेकिन बदमाशों के कदम यहीं नहीं रूके। दोपहर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने शेखो पेट्रोल पंप के मालिक से 8.51 रुपयों की लूट कर ली थी। लुटेरों ने ड्राइवर को गोली मार दी थी। दोनों घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हैं। आईजी जोन, डीआईजी रेंज, एसएसपी इन घटनाओं के खुलासे में लगे हैं।
भाजपाइयों और व्यापारियों ने पुलिस को 24 घंटे का अलटीमेटम दिया है। खुलासा न होने पर अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी दी गई है। केस वर्कआउट के लिए सदर व टीपी नगर पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस पुराने व नए गैंगों पर फोकस कर रही है। पुलिस ने कुछ बदमाशों को चिन्हित किया है जो ज्वैलर्स के यहां लूट में शामिल बताए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों को पहचान लिया गया हैं, जिनके घरों पर दबिश भी दी गई, लेकिन वे फरार मिले है। वहीं भाजपाईयों का एक प्रतिनिधीमंडल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत के साथ एसपी सिटी ओपी सिंह से मिले और जल्द से जल्द घटनाओं के खुलासे की मांग की।

0 comments:
Post a Comment