छठीं वाहिनी पीएसी के अधिकारियों पर आम रास्ते को कब्जा कर दीवार बनवाए जाने का आरोप लगाते हुए कृष्णानगर के निवासियों ने कलक्टे्रट पर प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
कृष्णानगर अमनविहार के निवासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए बताया कि वर्ष 1960 से छठीं वाहिनी पीएसी के खेल ग्राउंड के निकट स्थित पीडब्लूडी के खंबो पर बाड़ और तार लगाते हुए अधिकारियों ने अपने क्षेत्र की घेराबंदी की हुई थी, जिससे कोई असामाजिक तत्व पीएसी के भीतर प्रवेश न कर सके। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वर्तमान समय में उक्त तार और बाड़ टूट गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएसी के अधिकारी उक्त क्षेत्र में दीवार करा कब्जा कर रहे हैं और अतिक्रमण का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र के निवासियों ने कहा कि यदि यह दीवार होती है तो क्षेत्र के निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दीवार का विरोध करते हुए निर्माणकार्य रूकवाये जाने की मांग की। इस मौके पर अमित कश्यप, विजय कुमार, राजीव राठी, अमित राणा, मनोज, सूरजपाल, चन्द्रकांत, संजय आदि मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment