Latest News

Translate Language

Thursday, 16 June 2016

बंधक बनाकर ट्रक व नगदी लूटी

खरखौदा थानाक्षेत्र के हापुड-किठौर मार्ग पर अतराड़ा चौकी क्षेत्र में चार बदमाशों ने ट्रक चालक व परिचालक को गन प्र्वाइंट पर लेकर बंधक बनाकर उनसे आठ हजार की नकदी, तीन मोबाइल व ट्रक लूटने के बाद उन्हें गन्ने के खेत में डालकर फरार हो गये। हालांकि ट्रक एक गांव के पास लावारिस हालत में बरामद हो गया। पुलिस ने लूट की घटना की चोरी में रिपोर्ट दर्ज की है।

नई दिल्ली थाना वसंतकुंज के महिपालपुर निवासी शिवचरण पुत्र पृथ्वी सिंह ने बताया कि उसके ट्रक पर चालक विकास पुत्र मैनेजर यादव मुंडेर बिहार व परिचालक सुनील व राजकुमार रहते हैं। बीती रात को उसके ट्रक का चालक व दोनों परिचालक हापुड़ स्थित बंता सिंह बॉडी मेकर के यहां ट्रक में काम कराने के लिए आये थे। परंतु देर रात होने के कारण ट्रक में काम नही हो पाया। जिस पर ट्रक चालक व परिचालक ट्रक को वहीं खड़ा करके उसके केबिन में सो गये। सुबह के समय करीब चार बजे चार बदमाशों ने ट्रक में सो रहे चालक व परिचालक को गन प्वाईंट पर लेते हुए ट्रक समेत हापुड से किठौर मार्ग पर चल दिये।

उसके बाद बदमाशों ने हापुड-किठौर मार्ग पर खरखौदा थाना क्षेत्र की अतराड़ा पुलिस चैकी के पास चालक व दोनों परिचालकों को उनके कपड़ों से बंधक बनाकर उनसे आठ हजार की नकदी, तीन मोबाईल व ट्रक को लूटने के बाद उन्हें गन्ने के खेत में डालकर बदमाश ट्रक समेत किठौर की ओर फरार हो गये। किसी तरह तीनों ने आपस में बंधनमुक्त होकर अतराड़ा पुलिस चैकी पर पुलिस को सूचना दी। इसके कुछ देर बाद ही ट्रक थाना मुंडाली क्षेत्र के लौटी गांव के पाास लावारिस हालत में खड़ा हुआ पुलिस को मिल गया। हालांकि खरखौदा की पुलिस ने ट़क स्वामी पर दबाव बनाकर लूट की रिपोर्ट के बजाय चोरी में दर्ज की है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बंधक बनाकर ट्रक व नगदी लूटी Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top