टेम्पो सवार दुकानदार से पांच युवकों ने मारपीट करके गला घोंटकर साठ हजार रुपये की नकदी लूट ली और धक्का देकर जंगलों से होकर भाग गए। गला घोंटने के कारण बेहोशी की हालत में आए दुकानदार ने होश आने पर पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली है और रिपोर्ट दर्ज नही की है।
सरधना थानाक्षेत्र के गांव जसड़ निवासी शादाब पुत्र इरशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में किराना की दुकान करता है। पीड़ित के मुताबिक वह सुबह ग्यारह बजे गांव से कुछ दुकानदारी के रुपये लेकर करनावल गेट स्थित अपनी टयूृबवैल पर मौजूद भाई के पास बाकि रूपये लेने जा रहा था, जहां उसे करनावल गेट से बस में बैठकर मेरठ सामान लेने जाना था। लेकिन जब वह भाई से व अपने पास से लगभग साठ हजार रुपये लेकर टेम्पो में बैठ गया। आरोप है कि जैसे ही टेम्पों चला तो कुछ दूरी पर ही सरधना-बिनौली रोड पर टेम्पों पर लटके चार युवकों व अंदर बैठे एक युवक ने उसका मोबाइल लूटने की कोशिश की तो उसने विरोध किया।
जिसके बाद चार-पांच युवकों ने उसका गला घोंटकर जेब में रखे साठ हजार रुपये लूट लिये और बुरी तरह से मारपीट करके उसे टेम्पो से धक्का देकर जंगल की और भाग गए। हालांकि इसके बाद भी युवक ने हिम्मत दिखाते हुय गुंडों का पीछा किया, लुटेरों ने उसे पकड़ लिया और गला दबाकर बेहोश कर दिया और भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद वहां लकड़ी बीन रहे कुछ लोगों ने उसे देखा तो पानी पिलाकर होश आया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने तहरीर लेकर जांच करने की बात कहकर युवक को चलता कर दिया।
0 comments:
Post a Comment