जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पारिशा मिश्रा ने बताया कि मैडिकल कॉलेजों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलीटैक्निक, आईटीआई एवं राजकीय महाविद्यालयों में शासन के निर्देर्शों के अनुक्रम में छात्रावास बनाये जाने हेतु प्रस्ताव चाहे गये हैं।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पारिशा मिश्रा ने विश्वविद्यालय व विभिन्न विभागों व संस्थाओं के कार्यालय अध्यक्षों को पत्र प्रेषित कर आगामी 10 दिन में उनके विभाग के अधीन संचालित शिक्षण संस्थाओं में छात्रावास की स्थापना के औचित्यपूर्ण प्रस्ताव भारत सरकार की गाईडलाईन के अनुरूप उपलब्ध कराने के लिये निर्देशित किया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने कहा कि प्राप्त प्रस्ताव का स्थलीय सत्यापन कर छात्रावास बनाये जाने का प्रस्ताव निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment