Latest News

Translate Language

Tuesday, 3 January 2017

वोटर को प्रलोभन देने और डराने वालों की बनेगी सूची Live Meerut News मेरठ


उप निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने कहा कि जो लोग वोटर को डरा, धमकाकर व किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने का कार्य करेंगे। ऐसे लोगों की समय से सूची तैयार करें। शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों की जनपदवार सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र टी. वैक्टेश ने निर्देशित किया कि जोन की सभी जेलों में मोबाइल जैमर लगाये जाए तथा जेल से कैदियों द्वारा संचार माध्यम का प्रयोग कर किसी से वार्ता करने, सिम कार्ड मिलने या अन्य कोई प्रतिबंधित चीज मिलने पर जेल अधीक्षकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की जाए। आयुक्त आलोक सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह सभी तैयारियां पूर्व में ही कर लें तथा अलर्ट होकर कार्य करें। उन्होंने प्रत्येक मतदान केन्द्र में आवश्यक न्यूनतम सुविधा के अन्तर्गत पानी, शौचालय, फर्नीचर, शेड, रैम्प, व विद्युतीकरण का कार्य समय से पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: वोटर को प्रलोभन देने और डराने वालों की बनेगी सूची Live Meerut News मेरठ Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top