भारत निर्वाचन आयोग के उप-निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने मेरठ कमिश्नरी में मेरठ व सहारनपुर मंडल की विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 7.5 लाख दिव्यांगों को वोट डालने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा शिकायतों के समाधान के लिए समाधान पोर्टल, रैली व जुलूस आदि की अनुमति के लिए सुविधा पोर्टल खोला जाएगा। वहीं, आचार संहिता लागू होने के अगले 24 घंटों में किसी भी प्रचार सामग्री की वीडियोग्राफी व शरारती तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मतदाता प्रतिशत बढाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से एडीजी लाॅ एंड आर्डर दलजीत सिंह चौधरी, मंडलायुक्त आलोक सिन्हा, डीएम बी. चन्द्रकला, आईजी अजय आनंद, डीआईजी केएस ईमनुएल, एसएसपी जे. रविन्द्र गौड समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
Translate Language
Tuesday, 3 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment