टीपीनगर थाना क्षेत्र में बैंक से रकम न निकलने पर एक मां बेटी ने जमकर हंगामा किया, आखिरकार बैंक कर्मियों को महिला पुलिस बुलाकर मामला संभालना पड़ा।
दरअसल, सूरजपुर ग्रेटर नोएडा निवासी ओम प्रभा त्यागी का सुभारती हास्पिटल में इलाज चल रहा है। आज वह अपनी बेटी आकांशा के साथ वेदव्यास पुरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रकम निकालने पहुंची, उन्होंने 24 हजार का वाउचर भर कर दिया, लेकिन कंप्यूटर ने स्वीकार नहीं किया। इससे गुस्साई मां बेटी ने बैंक में हंगामा खड़ा कर दिया। बैंक कर्मियों ने महिला का खाता चैक करके बताया कि चूंकि उन्होंने 12 दिसंबर को 11900 की रकम निकाली थी, इसलिए आज 24 हजार नहीं निकाल सकते। इसके बावजूद माँ बेटी हंगामा करते हुए खुद को समझाने वालों से अभद्रता करते हुए भिड़ने को तैयार हो गईं। बात बढ़ती देख बैंक कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिला कांस्टेबल की मदद से मां बेटी को बैंक से बाहर निकलवाया। इस दौरान बैंक में घंटों अफरा-तफरी मची रही।
0 comments:
Post a Comment