Latest News

Translate Language

Tuesday, 3 January 2017

आचार संहिता लागू होते ही कार्यवाही के लिए तैयार रहें अफसर Live Meerut News मेरठ 3-1-2017

जिलाधिकारी बी. चन्द्रकला ने मंगलवार को बचत भवन में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक ली। जिसमें उन्होंने निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आयोग द्वारा चुनाव घोषणा होने के तत्काल 24 घंटे के अन्दर सभी पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, वाॅल पेन्टिंग इत्यादि प्रचार सामग्री को हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी अधिकारी, राजनैतिक पार्टी या आम नागरिक द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जाएगा तो उसके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अनुरूप सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। आदेश किए कि चुनाव घोषणा के बाद कोई भी राजनैतिक पार्टी सरकारी वाहनों का उपयोग न करें, तथा विभागीय वेबसाइटों पर मंत्री आदि की फोटो न लगी रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणा के पूर्व से शुरू निर्माण कार्य नहीं रूकेगें व घोषणा के बाद कोई नया निर्माण कार्य शुरू न किया जाए। बैठक में सीडीओ विशाख जी, एमडीए वीसी, सचिव अविनाश शर्मा, एडीएम वित्त गौरव वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट, एसएसपी, एसपी सिटी व समस्त सीओ मौजूद रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: आचार संहिता लागू होते ही कार्यवाही के लिए तैयार रहें अफसर Live Meerut News मेरठ 3-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top