शुक्रवार को मेरठ में बाईपास रोड स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटी में भाजपा की सांसद, अभिनेत्री व टेक्सटाइल मंत्री स्मृति ईरानी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची। महिलाओं से सीधा संवाद करने हेतू कई जिलों से महिलाओं ने कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्मृति ईरानी से सवाल-जवाब किए। स्मृति ईरानी ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कि सपा शासन में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। भाजपा पूर्ण बहुमत से आकर गुंडाराज का अंत करेगी। विकास के मुद्दे पर राजनीति करने वाली पार्टी को वोट लेकर जनता को विकास की ओर जाना चाहिए। महिलाओं को अत्याचार के आतंक में रखने वाली सरकार का राज खत्म कर अपने परिवार को सुरक्षित करने के लिए महिलाओं का सम्मान बढ़ाने के लिए प्रदेश की बहन बेटियों को सपा के गुंडाराज सरकार का कमल के फूल पर वोट देकर जवाब देना चाहिए। साथ ही प्रदेश की 403 विधानसभा पर उनके कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। ईरानी ने महिलाओं के सवालों का भी सीधे-सीधे और बेबाक जवाब दिया, कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही महिलाओं की सुरक्षा विकास व सम्मान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Translate Language
Saturday, 7 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment