Latest News

Translate Language

Saturday, 7 January 2017

निर्वाचन सम्बंधी शिकायतों के निस्तारण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित Live Meerut News मेरठ 7-1-2017

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चन्द्र ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन से सम्बंधित किसी भी शिकायत को दूरभाष के माध्यम से दर्ज कराने एवं उसके तीव्र निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय (पं0) कलैक्ट्रेट मेरठ में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका नम्बर 0121-2666792 है, तथा यह 24 घंटे संचालित होगा। उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ के टोल फ्री नम्बर 1800-180-3061 पर भी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद मेरठ में निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 17 जनवरी, नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन दिनांक 24 जनवरी, नाम निर्देशन पत्रों की जांच हेतु 25 जनवरी, नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 27 जनवरी, मतदान 11 फरवरी दिन शनिवार को होंगे। इसके बाद 11 मार्च 2017 दिन शनिवार को मतगणना होगी तथा दिनांक 15 मार्च 2017 से पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: निर्वाचन सम्बंधी शिकायतों के निस्तारण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित Live Meerut News मेरठ 7-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top