सदर थाना क्षेत्र के एक नाले में शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सड़ी-गली हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव करीब एक सप्ताह पुराना है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। शनिवार सुबह काठ के पुल के निकट वोल्गा रेस्टोरेंट के पास नाले में क्षेत्र के लोगों ने एक शव नाले में पडा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बतायी जा रही है। मृतक के शरीर पर कोई कपडा नहीं है। शव का चेहरा भारी वस्तु से कुचल दिया गया है। जिससे हत्या की आशंका प्रतीत हो रही है। पुलिस के मुताबिक, शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरा कुचला गया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है।
Translate Language
Saturday, 7 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment