दक्षिण एशिया के महान अभिनेता और पद्मश्री ओमपुरी का शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 साल के थे। ओमपुरी न सिर्फ बॉलीवुड सिनेमा, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलिवुड फिल्मों में भी अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाने जाते रहे। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री की उपाधि दी गई। 18 अक्टूबर 1950 को अंबामा के एक पंजाबी परिवार में जन्म लेने वाले ओमपुरी ने अपने कैरियर का आरंभ थियेटर से किया था। नेशनल स्कूल आॅफ ड्रामा से पास आउट होने के बाद एफटीटीआई पुणे से पीजी किया था। उन्होंने ’आरोहण’ और ’अर्धसत्य’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था। ओमपुरी के निधन के बाद फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई।
Translate Language
Friday, 6 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment