कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात चोरों ने ताले तोड़कर और शटर उखाडकर तीन दुकानों को निशाना बनाया। घटना के विरोध में सुबह व्यापारियों ने पुलिस का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। सरधना रोड पर आर्यनगर काॅलोनी गेट के सामने अभिषेक की आईडिया के रिचार्ज और पोस्टपेड बिल जमा करने की दुकान है। देर रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, एलईडी और तीस हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। उसके निकट ही स्थित तुलसी काॅलोनी निवासी अशोक की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, टीएफटी और दुकान मे रिपेयर होने आए कई मोबाइल सैटस और नकदी उड़ा ली। बदमाशों ने राकेश की फोटोस्टेट की दुकान का शटर भी उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन सेंटर लाॅक न टूटने के कारण अपने मंसूबो में कामयाब नहीं हो सके। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारियों ने मौके पर पहुंची पुलिस का घेराव करते हुए खूब खरी-खोटी सुनाईं।
Translate Language
Friday, 6 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment