नए साल की पूर्व संध्या पर बेंगलुरु में हुई यौन उत्पीड़न की घटना की देश भर में निंदा के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने घटना की भर्त्सना करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि जो समाज औरतों को इज्जत नहीं दे सकता, उसे इंसानी समाज कहलाने का कोई हक नहीं है।
अक्षय कुमार ने ट्विटर वीडियो मैसेज में लिखा है कि बेंगलुरु की घटना को देखकर मुझे लगता है कि हम पीछे जा रहे हैं। मानव से जानवर, नहीं बल्कि जंगली जानवर बन रहे हैं क्योंकि जानवर भी हमसे बेहतर हैं। यह काफी शर्मनाक है। अक्षय ने कहा कि यह बेहद घृणास्पद है कि कुछ लोग महिलाओं के पहनावे को इसके लिए जिम्मेदार ठहराकर इन घटनाओं को जायज ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे आज इंसान होने पर शर्म महसूस हो रही है। मैं अपनी चार साल की बेटी के साथ नये साल की छुट्टियों से केपटाउन से लौट रहा था। एयरपोर्ट पर टीवी पर खबरों के जरिए मुझे बेंगलुरू में यौन उत्पीड़न की घटनाओं की जानकारी मिली। मुझे नहीं पता कि आप सब को यह कैसा लगा, लेकिन मेरा खून खौलने लगा।’

0 comments:
Post a Comment