सिविल लाइन क्षेत्र में मवाना रोड पर बाइक सवार एक युवक को तेज गति के वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आज दोपहर मुंडाली निवासी संदीप पल्सर बाइक पर मेरठ की ओर जा रहा था। मवाना रोड पर डेरी फार्म के सामने युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। संदीप के सिर पर ट्रक का पहिया उतर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद काफी देर तक जाम लग गया। पुलिस ने जीप में शव को डालकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। संदीप की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।
Translate Language
Tuesday, 3 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment