मंगलवार को तहसील दिवस में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में कुल 86 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर दो का निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों में मुख्यतः समाज कल्याण, नगर पंचायत, आपूर्ति, अवैध कब्जों, विभिन्न पेंशनों, राजस्व आदि संबांधी शिकायती पत्र/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
अपर जिलाधिकारी वित्त गौरव वर्मा ने तहसील दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह तहसील दिवस में प्राप्त होने वाले प्रकरणों/शिकायतों/प्रार्थना पत्रों को पूर्ण गम्भीरता के साथ समयबद्ध त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में अधिकारी इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। तहसील दिवस में मुख्य रूप से एसडीएम मवाना अरविंद कुमार, एसपी ट्रैफिक किरण यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीपी सिंह, परियोजना निदेशक आरके त्रिवेदी, तहसीलदार मवाना राजबहादुर सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा0 जसवीर सिंह तेवतिया, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment