Latest News

Translate Language

Tuesday, 3 January 2017

बैंक कैशियर को ट्रक ने कुचला, मौत Live Meerut News मेरठ 3-1-2017

सरधना में सलावा के निकट ट्रक की टक्कर से ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार बैंक कैशियर की मौत हो गई, जबकि मैनेजर घायल हो गए। मौके पर पहुंची सलावा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मेरठ के अजंता कालोनी निवासी 45 वर्षीय हेमंत सलावा जिला सहकारी बैंक शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। आज सुबह बैंक मैनेजर अलोक बर्मन के साथ वह बैंक जा रहे थे। सलावा के निकट दोनों को डस्ट से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में हेमंत की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि मैनेजर घायल हो गए। पुलिस ने घायल मैनेजर को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया है। वहीं, दुर्घटना के बाद जिला सहकारी बैंक में साथी कर्मचारियों में शोक की लहर दौड गई।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बैंक कैशियर को ट्रक ने कुचला, मौत Live Meerut News मेरठ 3-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top