कैशलेस को बढावा देने के लिए चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद प्रेक्षागृह में डिजीधन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डिजीटल भुगतान के विकल्प बताने, प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक दिनेश अरोड़ा ने मंगलवार को बचत भवन में प्रेसवार्ता कर बताया कि 06 प्रकार से डिजीटल भुगतान किया जा सकता है तथा इसके लिये आधार कार्ड व बैंक अकाउट होना आवश्यक है। जिसमें डेबिट कार्ड, पीओएस मशीन, आधार कार्ड द्वारा, यूएसएसडी द्वारा जिसमें 99रु व मोबाइल पिन द्वारा भुगतान किया जा सकता है तथा इसके अतिरिक्त यूनीक पेपर इंटरफेस व ई वालेट द्वारा डिजीटनी भुगतान किया जा सकता है। कार्यकारी निदेशक दिनेश अरोड़ा ने बताया कि डिजीधन मेले का मुख्य आकर्षण आमजन के लिए लकी ग्राहक योजना व व्यापारियों के लिये डिजीधन व्यापार योजना है।
Translate Language
Tuesday, 3 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment