गाजियाबाद के लोनी में महापंचायत में शामिल होने जा रहे बजरंग दल नेता बलराज डूंगर की गिरफ्तारी पर मंगलवार शाम सूरजकुंड चौराहे पर विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन का पुतला दहन करते हुए तुष्टीकरण का आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि लोनी की पूजा कालोनी में देवेन्द्र कश्यप के परिवार ने जाकिर पर मारपीट व जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। जिस मामले में वहां पर महापंचायत बुलाई गई थी। इस महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए मेरठ से बलराज डूंगर अपने समर्थकों के साथ लोनी जा रहे थे। लेकिन पुलिस-प्रशासन ने महापंचायत के दौरान बलराज डूंगर को समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

0 comments:
Post a Comment