मंगलवार को दर्जनों छात्र दबंग द्वारा भूमि पर किए कब्जे के विरोध में मंडलायुकत को ज्ञापन देकर जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग की। उन्होंने बताया कि जमीन कब्जाने वाले बहुत दबंग है, जिस कारण पीड़ित व्यक्ति को उसकी जमीन नहीं मिल पा रही है।
मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में अरविंद त्यागी पुत्र स्व. ओमप्रकाश त्यागी निवासी डबाना थाना निवाडी, गाजियाबाद में बताया कि उसकी उसकी खसरा संख्या 120 की जमीन पर गांव निवासी सुरेन्द्र, बिजेन्द्र, रविन्द्र पुत्रगण राजपाल सिंह, संजू पुत्र सुरेन्द्र व आकाश पुत्र रविन्द्र ने कब्जा कर उसमें दीवार बना ली है। वह कार्रवाई के लिए विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुका है, लेकिन उसकी भूमि कब्जामुक्त नहीं हो पा रही है। पीड़ित ने बताया कि वह लोग अब उस जमीन पर कोल्हू बनाना चाह रहे है। पीड़ित ने कमिश्रर को दिए ज्ञापन में अपनी भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता सन्नी सांगवान, अक्षय सांगवान, जसवीर तेवतिया, अनुज पंवार, शुभम चौधरी, लोकेन्द्र त्यागी, राहुल त्यागी, दीपक आदि आदि शामिल रहे।

0 comments:
Post a Comment