Latest News

Translate Language

Tuesday, 3 January 2017

नाली में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका Live Meerut News मेरठ 3-1-2017

मेडिकल थाना क्षेत्र में सोमवार को नाली में एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई, क्षेत्र के लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस घटना को हादसा बता रही है।

कालियागढ़ी निवासी रोहित उम्र करीब 22 वर्ष अपने पिता राहुल के साथ मेडिकल के सामने चाट का ठेला लगाता था। सोमवार की सुबह उसका शव मंसादेवी मंदिर के सामने एक नाली में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रविवार की रात रोहित अपने चाचा के साथ शराब पीने के लिए घर से गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। बदहवास परिजन इससे अधिक कुछ न बता सके, वहीं पुलिस का अनुमान है कि संभवत: शराब पीने के बाद नाली में गिरकर दम घुटने से युवक की मौत हुई है, क्योंकि मृतक के शव पर किसी प्रकार की चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। अभी परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है, वहीं क्षेत्र में युवक की हत्या किए जाने की चर्चा है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: नाली में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका Live Meerut News मेरठ 3-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top