थाना मेडिकल पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि काली नदी पुल के पास सराय को जाने वाले बाईपास तिराहे पर चैकिंग के दौरान मेडिकल पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पकडे गए शातिर चोरों में आरिफ पुत्र नसीम निवासी लक्खीपुरा, उवेश पुत्र इकराम निवासी जाकिर कालोनी व अनस पुत्र असलम निवासी लक्खीपुरा शामिल हैं। पुलिस ने तीनों चोरों की निशानदेही पर चोरी व लूट की तीन बाइकें बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों शातिर चोर भीडभाड वाले इलाके से बाइक चोरी करने के बाद उसे सस्ते दामों में कबाडी को बेच देते थे।
Translate Language
Tuesday, 3 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment