रोहटा ब्लॉक के ग्राम अरनावली के दर्जनों लोग सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान पर अनियमिताता का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे अरनावली के ग्रामीणों ने बताया कि स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत ग्रामों में बनाए जा रहे शौचालय में ग्राम प्रधान गरीब लोगों का शोषण कर रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों को 800 ईंटे, तीन बोरी सीमेंट, एक सीट और एक टीन का गेट दिया जा रहा है, जबकि शासन द्वारा प्रत्येक शौचालय के लिए 12 हजार रूपये की मदद भी की जा रही है। यहीं नहीं जो शौचालय बनवाने के पात्र लोग उनका सूची में नाम ही नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गांव में सफाई कर्मचारी सफाई नहीं करते है। जिस कारण गांव में गंदकी का प्रकोप फैला हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में शौचालय निर्माण में हो रही अनियमिताओं को समाप्त करने और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कविता, रीना, गीता, सरोज, प्रीती, कौशल व दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
0 comments:
Post a Comment