टीपीनगर थाना क्षेत्र के रेलवे क्वार्टर में बीस दिसंबर को हुई कीमैन प्रवीण कुमार की हत्या, उसी की पत्नी ने अपने तीन आशिकों के संग मिलकर की थी। यह खुलासा सोमवार को एसपी सिटी ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि प्रवीण के किसी और महिला के साथ अवैध संबंध थे। जिसके कारण पत्नी अनिता से उसकी दूरी बन गई। इसी दौरान अनिता के घर आने जाने वाले तीन युवकों से संबंध बन गए। रास्ते के कांटे को हटाने के लिए अनिता ने तीनों युवकों के साथ अपने पति प्रवीण की हत्या की स्क्रिप्ट रच डाली। बीस दिसंबर की रात को अनिता की शह पर दीपक पुत्र राजेन्द्र सिंह, वासु पुत्र सुशील व विकास के साथ मिलकर दांव व लोहे की राॅड से प्रवीण को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया है। अनिता अभी फरार है।
Translate Language
Tuesday, 3 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment