Latest News

Translate Language

Tuesday, 3 January 2017

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, सनसनी Live Meerut News मेरठ 3-1-2017

परतापुर क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। जिसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का नीचे उतारा। शव की शिनाख्त कर ली गई है। बताया जा रहा है कि युवक पर कई लोगों का कर्जा था और वह नशे का आदि था। जिस कारण पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल मेें जुट गई है।

परतापुर थानाक्षेत्र के महरौली गांव के जंगल में सोमवार सुबह एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर ली है। युवक महरौली गांव निवासी 25 वर्षीय बलराम का निकला। ग्रामीणों का कहना है कि बलराम पर कई लोगों का कर्जा था और वह नशे का आदि था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले में जुटी हुई है। वहीं परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, सनसनी Live Meerut News मेरठ 3-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top