Latest News

Translate Language

Wednesday, 11 January 2017

बैलों से भरा कैंटर पकडा, हंगामा Live Meerut News मेरठ 11-1-2017

मवाना खुर्द चौकी पर बुधवार को हिंदू संगठन के लोगों ने एक बैल लदे कैंटर को पकड लिया। पूछताछ में पाया गया कि बैलों से भरा कैंटर राजस्थान से बिजनौर जा रहा था। हंगामा कर रहे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने चौकी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना मवाना की मेरठ-मवाना हाईवे स्थित मवाना खुर्द चौकी के निकट एक कैंटर खराब हो गया था। सूचना पर हिंदू सगंठन के कार्यकर्ता सनी अरोडा के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए गोकशी का आरोप लगाया। वहीं, हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने सनी अरोडा के साथ मारपीट करते हुए बदसलूकी की। विरोध में कार्यकर्ताओं ने थाना का घेराव करते हुए चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की। बाद में सूचना लगने पर बलराज डूंगर पहुंचे और पुलिस के विरूद्ध धरना-प्रदर्शन किया। कैंटर में पकडे गए लोगों के नाम धर्मबीर व रामकरण हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि कैंटर में 11 बैल भरे हुए थे, जिन्हें राजस्थान से बिजनौर ले जाया जा रहा था। गोकशी से उन्होंने इंकार कर दिया। मवाना सीओ एएसपी अंकित मित्तल ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बैलों से भरा कैंटर पकडा, हंगामा Live Meerut News मेरठ 11-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top