Latest News

Translate Language

Wednesday, 11 January 2017

मकर संक्रांति पर होगा एकादश कुण्डीय गुरू यज्ञ Live Meerut News मेरठ 11-1-2017

14 जनवरी मकर संक्रांति पर्व पर बृहस्पति देव मंदिर परिसर में एकादश कुण्डीय गुरू यज्ञ का आयोजन किया जायेगा 11 विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चारण के साथ 11 यजमान गुरू यज्ञ करेंगे तथा विलेश्वर संस्कृत विश्व विद्यालय के प्राचार्या डा. चिंतामणी जोशी का आर्शीवाद प्राप्त होगा, ये जानकारी भारतवर्ष के एकमात्र बृहस्पति देव मंदिर सूरजकुण्ड पर आयोजित प्रेस वार्ता में मंदिर समिति के महामंत्राी राकेश मेहरा ने दी।
उन्होनें बताया कि गुरू भक्तों के परिवार में सुख शांति व समृद्धि बनी रहे इसके लिये सभी गुरू भक्त पूर्ण आहुति के लिये एक गोला ऊपर से काटकर उसमें हवन सामग्री व देसी घी डाल कर लायें। इस अवसर पर मंदिर व्यवस्थापक अभिनव तिक्खा ने बताया कि गुरू आरती के उपरांत खिचड़ी व हलवे का प्रसाद वितरण किया जायेगा तथा गुरू चालिसा के तीसरे संस्करण का विमोचन किया जायेगा। इस अवसर पर अर्चना तिक्खा, निम्मी राजावत, विनय मित्तल, एन.के. वत्स, चमन सिंह, रमेश कश्यप, शिवम गौड़ आदि उपस्थित रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: मकर संक्रांति पर होगा एकादश कुण्डीय गुरू यज्ञ Live Meerut News मेरठ 11-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top