Latest News

Translate Language

Wednesday, 11 January 2017

कॉलेज में छात्र समस्या निवारण केन्द्र बनाने की मांग Live Meerut News मेरठ 11-1-2017

मेरठ कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले प्रींसीपल का घेराव किया। उन्होंने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन प्रींसीपल को दिया।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व संयुक्त सचिव अंकित बंसल ने बताया कि कॉलेज परिसर में कुछ कैमरे खराब पड़े हुए है, जिन्हें ठीक किया जाए। कॉलेज में एमजेएमसी की कक्षाएं नहीं चल रही है, जिन्हें जल्द से जल्द चलाया जाए। कॉलेज में एक छात्र समस्या निवारण केन्द्र बनाया जाए। सभी विभाग के अनुसार छात्राओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था की जाएग। छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल की तैनाती कॉलेज में की जाए। छात्रों ने इसके अलावा छात्रों ने विभिन्न विभागों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों में अंकित गुप्ता, अभिषेक मोर्य आदि भी शामिल रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: कॉलेज में छात्र समस्या निवारण केन्द्र बनाने की मांग Live Meerut News मेरठ 11-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top