Latest News

Translate Language

Wednesday, 11 January 2017

गली मौहल्ला क्रिकेट लीग मेरठ में 10 टीमों में 200 खिलाडिय़ों का हुआ चयन Live Meerut News मेरठ

मेरा शहर-मेरी पहल के तत्वाधान में आयोजित की जा रही गली-मौहल्ला क्रिकेट लीग के लिये ट्रायल्स में पास हुए खिलाडिय़ों को शॉर्ट लिस्ट करते हुए कुल 10 टीमों में 200 खिलाडिय़ों का चयन कर लिया गया है।

यह प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर खेली जायेगी, जिसमें कुल मिलाकर 46 मैच खेले जायेंगे, जिसमें सेमी फाइनल और फाइनल मैच डे नाईट होंगे। एक टीम द्वारा न्यूनतम 9 मैच खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के दौरान एक दिन में पांच अलग-अलग मैदानों पर 10 टीमों द्वारा मैच खेलने की व्यवस्था की जायेगी। एक टीम में 20 खिलाडिय़ों के साथ-साथ एक मैनेजर और एक कोच रखा गया है। इसमें अभी तक स्टैग इंटरनेशनल, वासु मोटर्स, शांति निकेतन विद्यापीठ, डॉक्टर्स एसोसिएशन, सुभारती यूनिवर्सिटी, नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, इडियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएशन आदि प्रायोजकों द्वारा टीम क्रय कर ली गयी है। विजेता टीम को 5 लाख रूपये और उपविजेता टीम को 3 लाख रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। ट्रायल्स में चयनित हुए खिलाडिय़ों को यह सूचना उनके मोबाइल पर एसएमएस द्वारा भेजी जायेगी। इन खिलाडिय़ों की लिस्ट कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडिरूम, मेरठ और करन पब्लिक स्कूल पाण्डव नगर में भी लगायी जायेगी। चयन समिति में पूर्ण रणजी खिलाड़ी रपफीउल्ला खान, हेरलेकर, विपिन वत्स, अखिल त्यागी, सुभाष शर्मा, आशु शर्मा व अशोक यादव और विजय जैन शामिल रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान मेरा शहर मेरी पहल के सचिव विशाल जैन, कोषाध्यक्ष एस.के. शर्मा, क्रीडाधिकारी नवीन त्यागी आदि उपस्थित रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: गली मौहल्ला क्रिकेट लीग मेरठ में 10 टीमों में 200 खिलाडिय़ों का हुआ चयन Live Meerut News मेरठ Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top