टीपीनगर पुलिस ने बुधवार को शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां बरामद की। बताया जा रहा है कि यह शराब चुनाव में उपयोग करने के लिए लाई गई थी।
टीपीनगर पुलिस के अनुसार थानाक्षेत्र के मोक्षपुरी का रहने वाला मोनू पुत्र प्रह्लाद काफी समय से क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोनू को अवैध शराब की 115 पेटियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब कब्जे में ले और मोनू को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र के शराब माफियाओं में भय व्याप्त है।

0 comments:
Post a Comment