Latest News

Translate Language

Wednesday, 11 January 2017

गला रेतकर युवक की हत्या, खरखौदा में मिला अधजला शव Live Meerut News मेरठ 11-1-2017

खरखौदा थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जंगल में युवक का अधजला शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कबट्टा गांव के बाहर बनारसी दास शर्मा का ईख का खेत है। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक युवक का अधजला शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर खरखौदा के अनुसार, लगभग (22) वर्षीय युवक की हत्या देर रात किसी समय गला रेतकर की गई है और पहचान छिपाने के लिए हत्यारे ने शव को जलाने का प्रयास किया है। मृतक के शरीर पर काले रंग की पेंट के सिवा ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ, जिससे शिनाख्त में मदद मिल सके।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: गला रेतकर युवक की हत्या, खरखौदा में मिला अधजला शव Live Meerut News मेरठ 11-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top