मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे पर एक विवादित भूमि में बाउंड्री और मार्केट बनवाए जाने पर भाजपाईयों और हिंदु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। दरअसल, तेजगढ़ी चौराहे स्थित एक भूमि को हिंदु संगठनों द्वारा मरघट जबकि वक्फ द्वारा कब्रिस्तान बताया जाता है, जिसका वाद कोर्ट में विचाराधीन है। आज सुबह उक्त भूमि पर मजदूर काम कर रहे थे और रातोंरात बाउंड्री का निर्माण कर लिया गया था। दक्षिण विधानसभा विधायक रविन्द्र भड़ाना, भाजपा नेता कुलदीप तोमर, राहुल ठाकुर, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, आशू रस्तौगी और गगन सोम सहित दर्जनों भाजपाई और हिंदु संगठनों सें जुडे़ लोग मौके पर पहुंच गये और काम कर रहे मजदूरों को खदेड़ते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण आनन-फानन में एसीएम सिविल लाइन, सीओ सिविल लाइन, मेडिकल पुलिस और एलआईयू से जुडे़ अधिकारी मौके पर पहुंचे और काम रूकवा दिया।
Translate Language
Wednesday, 11 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment