Latest News

Translate Language

Tuesday, 3 January 2017

डिजिधन मेले में मिलेगा बहुत कुछ… Live Meerut News मेरठ 3-1-2017

4 जनवरी को चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले डिजिधन मेले में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक के अलावा भारत सरकार के एमएसएमई मंत्री कलराज मिश्र, जल संचय व गंगा पुर्नोद्धार के मंत्री संजीव बालियान, भारतोल्लक पदम पुरूस्कृत कर्णम मल्लेशवरी, 2015 बैच की आईएएस टाॅपर ईरा सिंघल, मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक दिनेश अरोडा ने बताया कि मेले में 40 स्टाॅल लगाये जायेंगे, जिसमें से 16 बैंक द्वारा व अन्य गैस एजेन्सी, स्पोटर्स, मरचेन्ट आदि है। उन्होंने बताया कि एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आमजन को डिजीटल ट्रांजक्सन के सम्बंध में प्रशिक्षण भी बैंकों द्वारा दिया जाएगा। इस अवसर पर आधार कार्ड बनवायें जायेंगे व बैंक अकाउंट भी खुलवायें जायेंगे ताकि लोग आसानी से डिजीटली भुगतान कर सके। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड के लिये आईडी प्रूफ, निवास व जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: डिजिधन मेले में मिलेगा बहुत कुछ… Live Meerut News मेरठ 3-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top