Latest News

Translate Language

Wednesday, 11 January 2017

कल फिर छुट्टी Live Meerut News मेरठ 11-1-2017

जिलाधिकारी बी. चन्द्रकला ने बढ़ती भीषण सर्दी व कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त सभी बोर्डों के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में दिनांक 12 जनवरी 2017 (दिन बृहस्पतिवार) का अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि में मात्र छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा, जबकि विद्यालय के अध्यापकगण कार्यदिवस की भांति उपस्थित रहेगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे इसका पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि जो विद्यालय इसका अनुपालन करने में कोताही बरतेंगे तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: कल फिर छुट्टी Live Meerut News मेरठ 11-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top