Latest News

Translate Language

Tuesday, 12 July 2016

शोकाकुल माहौल में हुई दीपक शर्मा और उनके बेटे की उठावनी..... Live Meerut News

माॅल के मलबे में दबकर मरने वाले पंडित जी नान वाले दीपक शर्मा व उनके पुत्र की उठावनी सोमवार को शिव चैक के निकट हुई। इस दौरान भाजपा नेताओं के साथ सयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। उठावनी के दौरान लोगों में कैंट बोर्ड के साथ पुलिस प्रशासन में काफी रोष देखने को मिला। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर काफी बुरा हाल था। इस अवसर पर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, नगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, सीमा अग्रवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, संजय जैन, सतीश जैन, लल्लू मक्कड, गौरव शर्मा, विपुल सिंघल, विनोद जायसवाल, सुनील दुआ, संजय वाजपेयी, धमेन्द्र भारद्वाज, जीतू नागपाल, कल्पना पांडे, कमलदत्त शर्मा, संजय त्रिपाठी, विजय आनन्द, स.राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: शोकाकुल माहौल में हुई दीपक शर्मा और उनके बेटे की उठावनी..... Live Meerut News Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top