कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलियान निवासी शब्बू व उसके पुत्र चांद की हत्या के मामले में पीडित परिवार के साथ दर्जनों लोगों ने पुलिस आफिस पहुंचकर हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया। पीडित परिवार का कहना है कि हत्यारोपी लगातार उन्हें समझौते का दबाव बनाकर धमका रहे हैं। हत्यारोपी फोन पर अपने आप को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने का दावा करते हुए कुछ न बिगड पाने की दलील दे रहे हैं। मृतक शब्बू के पिता यासीन ने हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी के लिए मांग की है।
Translate Language
Friday, 15 July 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment