Latest News

Translate Language

Friday, 15 July 2016

कमिश्नर ने प्राथमिक विद्यालय में किया पौधारोपण Live Meerut News मेरठ


खरखौदा विकास खंड के फफूंडा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने सहजन का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान को तीव्रता प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से आहवान किया कि वह नीम, बरगद, पीपल के अधिकाधिक पौधे लगाएं। इस मौके पर डीएफओ अदिति शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मौ. इकबाल, खंड शिक्षा अधिकारी भूषण, ग्राम प्रधान ललित कुमार व मेरा शहर मेरी पहल के सदस्य मौजूद रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: कमिश्नर ने प्राथमिक विद्यालय में किया पौधारोपण Live Meerut News मेरठ Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top