कैंट के सिविल एरिया में जिधर निकलो उधर कूड़ा नजर आ रहा है ! आबूनाला गंदगी से पटा है ! पूरा आबूलेन बदबू की चपेट में है ! कैंट की गलियों से लेकर सड़क तक सास लेना भी मुश्किल हो गया है ! हर तरफ गंदगी का अंबार है ! उमस और बूंदाबांदी के बीच इस कूड़े में सडान फेल गयी है , जिसमें घरो के अन्दर तक बदबू जा रही है ! कैंट बोर्ड कर्मचारियों ने हड़ताल के चलते खुद को 11 जुलाई से ऑफिस परिसर में ही समेट रखा है ! शहर के सबसे हार्ट पार्क गाँधीबाग के गेट पर ताला लगा है ! यहाँ पर हर रोज दो हजार से ज्यादा लोग मोर्निंग और इवनिंग वाक पर आते है ! कैंट बोर्ड अस्पताल बंद है ! कैंट बोर्ड के स्कूल और तीनो प्राइमरी स्कूल पर ताले लगे है ! इसमें पड़ने वाले दो हज़ार से ज्यादा बच्चो के बेग बंद है ! वही दूसरी और लालकुर्ती बाज़ार , सब्जी मंडी और सदर सब्जी मंडी में गंदगी पसरी है ! जिन लोगो के घर खतो के आसपास है , उन्हें ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है ! लालकुर्ती और सदर सब्जी मंडी में बूंदाबांदी की वजह से और भी बुरा हाल हो गया है ! सदर दाल मंडी , रजबन बाज़ार और तोपखाना में भी जगह – जगह गंदगी के अंबार सड़को पर दिखाई दिए ! कैट बोर्ड ऑफिस के पास , चैपल स्ट्रीट के पास भी कचरा है ! वेस्ट एंड रोड से सटे सदर के रिहायशी इलाको का भी बुरा हाल है ! टडेल मोहल्ला , घोसी मोहल्ला , मैदा मोहल्ला , सुभाष बाज़ार , ग्रास फार्म , बंगला एरिया समेत विभिन्न जगह लोगो को मुश्किले झेलनी पढ़ रही है
> सारे नाले हुए चोक
कैंट में 13 प्रमुख नाले है ! यह सभी गंदगी से लबालब है ! इन नालो में गिरने वाले छोटे नाले और नालिय चोक हो गई है ! कैंट में कुल 120 पॉइंट ऐसे है जहा लोग कूड़ा डालते है और कैंट बोर्ड की टीम उठाती है ! यह सभी पॉइंट नरक में तब्दील हो चुके है !
डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली टीम भी गायब ! जब की इस टीम को हर महीने में 1 करोड़ का हर्जाना कैंट बोर्ड देता है वो लोग भी इस हड़ताल में शामिल है
0 comments:
Post a Comment