यूपी चैंबर आफ कामर्स की एक विशेष सभा जनपद मुजफ्फरनगर में हुई जिसमें व्यापार व उद्योग से जुडी समस्याओं पर विचार किया गया तथा व्यापारियों को सुविधाएं देने की बात कही गई। इस दौरान बैठक में डा0बृजभूषण के इस्तीफे पर भी चर्चा हुई जिसे चैंबर पदाधिकारियों ने अस्वीकार करते हुए इस बात को कहा कि डा0बृजभूषण अपने पद पर बने रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ यूपी चैंबर के फैसले पर डा0बृजभूषण ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है तथा द्वेष भावना के चलते कुछ पदाधिकारियों के द्वारा उन्हे बिना सुने एक तरफा फैसला सुनाते हुए उन्हे अपने पद से हटा दिया था। जबकी उन्होने स्वयं उक्त कार्यवाही से पूर्व ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। डा0बृजभूषण द्वारा इस मामले की शिकायत यूपी चैंबर आफ कामर्स को की गई थी। जिसने सारी जानकारी लेने के बाद उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया तथा उन्हे अपने पद पर बने रहने की बात कही। आपकों बता दें की डा0बृजभूषण जहां समाजसेवा में हमेश अग्रणी रहते है वहीं वह स्वयं भी महानगर की तमाम संस्थाओं से जुडे हुए है तथा निस्वार्थ भाव से जनसेवा का कार्य रहे है।
Translate Language
Friday, 22 July 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment