किला-परीक्षितगढ में आज भावना मंडप पर बसपा का एक दिवसीय कैडर कैम्प आयोजित किया गया। वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी किन्हीं कारणों से कैडर कैम्प में शिरकत नहीं कर सके। उनकी अनुपस्थिति में मुख्य अतिथि एमएलसी अतर सिंह राव ने संबोधन करते हुए चुनाव के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ बसपा सरकार आने का दावा करते हुए सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडाराज कायम है। कैडर कैम्प में मुख्य रूप से जोन कार्डिनेटर प्रदीप भारती, गंगाशरण बबलू, सन्तराम जाटव व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव आदि मौजूद रहे।
Translate Language
Friday, 15 July 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment